बागेश्वर:- जिले में हो रहा है चुनावी घमासान…… जानिए किसके हैं जीतने के आसार

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए चुनाव की तैयारी कर ली है। उपचुनाव में दोनों दल अपनी पूरी ताकत के साथ उतरे हैं और चुनावी रणनीति तथा मुद्दों की सूची को इस तरह धार दी जा रही है कि सत्तारूढ़ दल को कड़ी टक्कर मिल सके। लोकसभा चुनाव पर निकाय चुनाव से पहले इस उप चुनाव में सफलता मिलती है तो इससे पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में मजबूत संदेश जाएगा। हालांकि टक्कर काफी कड़ी है समय पर चुनाव की तैयारी प्रारंभ करने के लिए प्रमुख प्रतिपक्षी दल 13 या 14 अगस्त को प्रत्याशी घोषित कर सकता है। कांग्रेस ने बीते वर्ष 2017 से लगातार हार का मुख देखा है उत्तराखंड में अपने खोए हुए जनाधार को पाने के लिए पार्टी कई प्रयास कर रही थी और वर्ष 2022 में भी कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा तथा जिले में उपचुनाव को लेकर दोनों दलों के बीच घमासान चल रहा है। भाजपा के विधायक चंदन राम दास वर्ष 2007 के बाद लगातार इस सीट से विधायक चुने गए हैं लेकिन अब कांग्रेस भाजपा को यहां पर कड़ी टक्कर दे रही है और देखना यह है कि आखिर यहां किसकी सरकार बनती है।