बागेश्वर -जिला राइफल क्लब के पंजीकरण नवीनीकरण को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक

बागेश्वर । जिला राइफल क्लब के रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र के नवीनीकरण के संबंध में आज जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्लब की गतिविधियों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं आवश्यक औपचारिकताओं की समीक्षा की गई।
इस दौरान संबंधित बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए नवीनीकरण की प्रक्रिया को नियमानुसार एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी आवश्यक दस्तावेज एवं औपचारिकताएं सुनिश्चित करते हुए कार्यवाही पारदर्शिता एवं समन्वय के साथ आगे बढ़ाई जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार मेहरा, अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, समस्त उप जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से, वरिष्ठ कोषाधिकारी के.एल. सारकी, विक्रम शाही, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन रावत, सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल वी.पी.सी. जोशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply