बागेश्वेर:- राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी तथा मोटर वाहन के 61 प्रकरणों का निस्तारण

गरुड़ (बागेश्वर) । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को जिला न्यायालय, बागेश्वर एवं बाह्य न्यायालयों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
नरेन्द्र दत्त, मा0 जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बागेश्वर बेंच संख्या-01 138 एन0आई0 एक्ट एवं प्रकीर्ण सिविल अपील से सम्बन्धित कुल 03 प्रकरणों का निस्तारण कर रू0 7,52,000/- का समझौता किया गया।


गुंजन सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बागेश्वर बेंच संख्या-02 138 एन0आई0 एक्ट, फौजदारी तथा मोटर वाहन अधिनियम से सम्बन्धित कुल 61 प्रकरणों का निस्तारण कर रू0 12,71,400 /- का समझौता किया गया।
नीरज कुमार, सिविल जज (सी0डि0), बागेश्वर बेंच संख्या-03 में दीवानी वाद एवं धन वसूली वादों से सम्बन्धित कुल 06 प्रकरणों का निस्तारण कर रू0 15,07,868/- का समझौता किया गया। इसके अलावा बैंक से सम्बन्धित कुल 23 प्री-लिटिगेशन के मामलों का निस्तारण कर रू0 32,40,251/- का समझौता किया गया।
जैनब, सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, गरूड़ बेंच संख्या-04 में आपराधिक शमनीय प्रकृति के वाद तथा 138 एन0आई0 एक्ट से सम्बन्धित कुल 02 वादों का निस्तारण कर रू0 2,00,000/- का समझौता किया गया।