बागेश्वर:- सीएम ने उत्तरायणी मेले का किया वर्चुअली उद्घाटन…… कहा जल्द ही रेलवे मानचित्र में दर्ज होगा बागेश्वर

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बागेश्वर में उत्तरायणी मेले का वर्चुअली उद्घाटन किया गया और उन्होंने उद्घाटन करने के दौरान अपने संबोधन में कहा कि कुछ समय बाद बागेश्वर जिला भी रेलवे मानचित्र में दर्ज होगा। यहां के सर्वे कार्य में तेजी लाई जाएगी और टनकपुर- बागेश्वर रेल मार्ग को प्रगति प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि मकर संक्रांति का पर्व आध्यात्मिक होने के साथ-साथ वैज्ञानिक भी है इसका वैज्ञानिक महत्व भी है और मकर संक्रांति का मुहूर्त काफी ही शुभ होता है। इसे पुण्यकाल भी माना जाता है। इस पर्व का महत्व पौराणिक काल से है। उन्होंने बताया कि वह कुछ तकनीकी कारणों के चलते वह उद्घाटन में नहीं पहुंच पाए जिसका उन्हें खेद है। लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार हमेशा ही प्रयत्नशील रहती है और उत्तरायणी राष्ट्र तथा प्रकृति को नजदीक से समझने का पर्व है। उत्तरायणी मेले का झांकी के साथ आगाज हुआ और 10 दिनों तक चलने वाले इस मेले में विविध रंग भी दिखाई दिए तथा कलाकारों ने अपने हुनर से मेले को और अधिक आकर्षक बना दिया।