बागेश्वर:- गहरी खाई में गिरी कार….. तीन की मौत, एक घायल

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में बुधवार की रात को कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक कार गहरी खाई में गिर गई तथा इस दौरान हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।दुर्घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई तथा मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया।पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को इस बारे में सूचित कर दिया गया जिसके बाद वे लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देर रात को आल्टो कार खाई में गिर गई। जिसमें 4 लोग सवार थे इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस हादसे में मनोज कुमार पुत्र पूरन उम्र 35 वर्ष तहसील बागेश्वर ग्राम सिमतोली दफोट बेहद गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं दूसरी तरफ विजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी सिमतोली उम्र 30 वर्ष, रोहित पुत्र भोपाल सिंह उम्र 20 वर्ष और सुनील सिंह पुत्र सुरेश सिंह उम्र 21 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।जैसे ही यह दुर्घटना घटी आसपास के लोगों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल कैलाश नेगी ने शवों को खाई से निकलवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। हादसे के कारणों का पता पुलिस द्वारा की गई जांच के बाद चल पाएगा तथा पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।