बागेश्वर – शीतलहर से बचाव के लिए बागेश्वर की तीनों तहसीलों में जलाये गये अलाव

बागेश्वर। जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद बागेश्वर द्वारा आज दिनांक 13 दिसंबर 2024 को शीतलहर से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों में अलाव की व्यवस्था की गई। गरुड़ तहसील में शीतलहर से बचाव हेतु अलाव जलाये जा रहे हैं। इसके साथ ही कपकोट तहसील में भी अलाव की व्यवस्था की गई है। दरअसल उत्तराखंड राज्य में ठंड काफी बढ़ गई है और सभी जिलों के जिलाधिकारियो द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में अलाव तथा रैन बसेरों का इंतजाम किया जा रहा है और बागेश्वर जिले की तीनों तहसीलों में नगर पंचायत द्वारा शीतलहर से बचने के लिए अलाव जलाये जा रहे हैं।