![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
बागेश्वर।आज दिनांक 24 अक्टूबर 2022 को दिवाली के शुभ अवसर पर बागेश्वर में एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल यहां पर सरयू नदी में बने पुल में पेंट करते समय दो युवक नदी में जा गिरे। इस हादसे के दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह दोनों पेंटर पुल की पेंटिंग कर रहे थे उसी दौरान नदी में जा गिरे और यह दोनों ही उत्तर प्रदेश के निवासी हैं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है तथा जानकारी के मुताबिक यह हादसा पाइप खिसकने के कारण हुआ।पाइप खिसकने से इन दोनों युवकों का बैलेंस बिगड़ गया और दोनों सरयू नदी में जा गिरे।इन दोनों की पहचान शाहनवाज अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी अमरोहा उत्तर प्रदेश और मोहम्मद अकरम पुत्र मोहम्मद नबी निवासी अमरोहा उत्तर प्रदेश हाल निवासी दुग बाजार बागेश्वर के रूप में की गई है। जैसे ही पुलिस को इस हादसे की सूचना मिली वह तुरंत मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)