बागेश्वर:- अपने चरम पर है भद्रतुंगा श्रीराम महोत्सव…… जानिए महोत्सव की खासियत

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में बीते सोमवार को भद्रतुंगा श्रीराम महोत्सव के दौरान रुद्राक्ष और सीलिंग के पौधों का रोपण किया गया और सदानीरा सरयू के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। यहां पर यह महोत्सव अपने चरम पर है तथा हवन- यज्ञ और भजन-कीर्तन से सरयू का उद्गम स्थल गूंज पड़ा। वही वृष पुरुष किशन मलड़ा ने महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी को देवकी लघु वाटिका मंडलसेरा के भ्रमण के लिए आमंत्रित भी किया तथा क्षेत्र के लिए उन्होंने पूर्व में भी कई फलदार और छायादार पौधे भेजे थे जिनका रोपण कराया गया। उनके द्वारा आयोजकों से निवेदन किया गया कि पर्यावरण संरक्षण के साथ ही फल प्रजाति के पौधे भी लगाए जाए जिससे आगे चलकर लोगों को स्वरोजगार मिलेगा तथा इस दौरान सरयू माई के विश्व प्रसिद्ध प्राकृतिक सौंदर्य को और अधिक प्राकृतिक बनाने की चर्चा की गई। इसके अलावा एक जोड़ा सीलिंग पौधे का रोपण भी किया गया तथा महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी द्वारा रोपित पौधे के संरक्षण का संकल्प लिया गया है। बागेश्वर में यह महोत्सव अपने चरम पर है और यहां पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई प्रयास किए जा रहे हैं तथा फलदार वृक्षों का रोपण भी किया जा रहा है।