बागेश्वर:- पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दौरान हादसा ….. घायल हुए पायलट

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा हो गया और यहां दो पायलट घायल हो गए। कपकोट के जालेख से पायलट उड़ान भरके केदारेश्वर मैदान में लैंडिंग कर रहे थे, शुक्रवार को भी प्रतियोगिता चल रही थी इसी दौरान एक के बाद एक दो हादसे हो गए इस दौरान टिहरी गढ़वाल के परकोटा से आए पायलट रणजीत सिंह चौहान अनियंत्रित हो गए और हादसे का शिकार हो गए इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया इसके साथ-साथ जिले के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और टिहरी के एक अन्य पायलट भी हादसे का शिकार हो गए। टिहरी के पायलट का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हायर सेंटर इलाज के लिए चले गए हैं।

Leave a Reply