बागेश्वर:- दीपावली में सरप्राइज के नाम पर खाते से गायब हुए 95 हजार रुपए…… मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले से साइबर ठगी की एक ऐसी खबर सामने आई है जहां महिला के खाते से सरप्राइज गिफ्ट के नाम पर 95000 रूपए उड़ गए हैं। बता दे कि दीपावली पर मां के घर आई महिला से साइबर ठगों ने ठगी कर ली और तीन किश्तों में उसके खाते से धनराशि निकल गई है।

पीड़िता ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है एवं पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 420 में मामला दर्ज किया है जिसकी जांच भी प्रारंभ कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक मां के घर आई किरण ने बताया कि उन्हें एक कॉल आई थी और दीपावली पर लॉटरी खुलने की बात उससे कहीं गई तथा साइबर ठगों ने उसका नाम पता आदि जानकारी हासिल कर ली तथा यह बात अन्य लोगों को बताने को भी कहा था कि उन्हें दीपावली पर सरप्राइज दे सके। विवाहित से मोबाइल पर आई ओटीपी भेजने के बाद कहीं और उनके बैंक से तीन किस्तों में नगदी निकल गई इसके बाद विवाहिता काफी घबरा गई है। उसका कहना है कि यदि यह बात उसके ससुराल वालों को पता चली तो अच्छा नहीं होगा हालांकि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है और शीघ्र ही साइबर ठगों का पता भी लगा लिया जाएगा।