बागेश्वर – धूमधाम के साथ मनाया गया केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62 वां स्थापना दिवस

बागेश्वर । केंद्रीय विद्यालय बागेश्वर में 62वां केंद्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर छात्रों ने विविध सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियां दी।
विद्यालय प्राचार्य चंद्र शेखर तिवारी ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय विद्यालय संगठन भारत में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान है। संगठन की स्थापना एक खास उद्देश्य के साथ हुई है, जिसमें बच्चों को एक समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना शामिल है। इस अवसर पर प्रशांत भारद्वाज,नीरज जुगरान,अमित जोशी,अक्षय सिंगला,राजीव पाठक, काव्य बोरा, अमित कुमार, विकास चंद्र, तनय पांडे, गीता कुनियाल,कोमल रावल समेत लीला आर्य, योगेश मेहरा, विजय कुमार व शिवानी आदि मौजूद रहे।