
बागेश्वर। वन पंचायत विकास समिति के जिलाध्यक्ष अर्जुन राणा के नेतृत्व में समस्त ग्रामीणों के सहयोग से वन पंचायत क्षेत्र में पांच सौ वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर अर्जुन राणा ने वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गुसाँई का आभार जताते हुए कहा कि विभाग द्वारा निशुल्क पेड़ उपलब्ध कराए गए।
उन्होंने महिलाओं के द्वारा दिये गये सहयोग की सराहना की हैं। सरपंच अर्जुन राणा ने कहा कि हमें इन पेड़ों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लेनी होगी तभी यह कार्यक्रम सफल माना जायेगा।
वृक्षारोपण अभियान में नीमा देवी, तारा देवी, मुन्नी देवी, पुष्पा लीला देवी, देवी,बसन्ती देवी,गीता देवी, मंजू देवी,राधा देवी,ममता देवी, सुना राणा,तुलसी,हेमा सहित बिसन सिंह, भुवन सिंह, महेंद्र सिंह व नारायण सिंह सहित अनेक लोग शामिल हुए।
