बागेश्वर- जिले में धूमधाम से मनाई गई स्व, पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137 वीं जयन्ती

  बागेश्वर  । जिले में स्व.पं.गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलाधिकारी आशीष भटगई ने जिला मुख्यालय में पीडब्ल्यूडी तिराहे पर स्थापित पंत की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद जिलाधिकारी ने भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत समारोह समिति द्वारा पन्त चौक बाजार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण स्मरण कर याद किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। उसके उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में और मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने विकास भवन परिसर में पंत  के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।  

जिलाधिकारी ने पं.गोविंद बल्लभ पंत को याद करते हुए नमन किया। औऱ उनके जीवनी और कृत्य पर प्रकाश डालते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि पंत जी भारत रत्न,महान स्वतंत्रता सेनानी,कुशल प्रशासक,सफल वक्ता,तर्क के धनी थे। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं.गोविंद बल्लभ पंत प्रबुद्ध वर्ग के प्रबल मार्गदर्शक रहें। उन्होंने कहा कि पं.गोविंद बल्लभ पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा,कृषि सुधारों तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में उनकी अग्रणीय भूमिका रही थी। आज उन्हें पूरा देश याद और स्मरण कर रहा है। उनके योगदान को हम सबको चिन्तन मनन और आत्मसात करना चाहिए।
बागेश्वर विधायक पार्वती दास ने अपने सम्बोधन में पं.गोविंद बल्लभ पंत को याद करते हुए नमन किया। उन्होंने भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत समारोह समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों,गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान जिलाधिकारी,एसपी और विधायक ने कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति देने पर उन्हें पुरुस्कृत किया गया।
इस अवसर पर एसपी चंद्रशेखर आर घोडके, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, उपजिलाधिकारी मोनिका,सीओ अंकित कंडारी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, कार्यक्रम के संयोजक गोविंद सिंह भंडारी,सीनियर सिटीजन दलीप सिंह खेतवाल, रवि करायत, नरेंद्र खेतवाल, प्रेम सिंह हरड़िया, हरीश सोनी, जयंत सिंह भाकुनी, रेडक्रॉस चेयरमैन संजय साह जगाती, किशन सिंह मलड़ा, केवलानंद कांडपाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply