बागेश्वर -: 1 माह……, 3 घटनाएं….., 7 मौत

बागेश्वर| जिले में गुरुवार को झटक्वाली की घटना के बाद इस माह डूबने वालों की संख्या 7 हो गई है| इस सभी घटनाओं में डूबने वाले किशोर है| इससे तस्वीर साफ हो रही है कि किशोरों की बेपरवाही बढ़ रही है तो अभिभावक भी किशोरों को दिशा देने या उन पर निगाह रखने में असफल रहे हैं|
बताते चलें कि 1 जून को थाना बैजनाथ में दो किशोर नदी में नहाने गए और नदी ने उनकी जिंदगी छीन ली| ठीक 13 दिन बाद ही कपकोट में गोगिना गांव में बिर्थी गधेरे में 4 किशोरों की जिंदगी खत्म हो गई| इधर बीते गुरुवार को बागेश्वर कोतवाली अंतर्गत झटकवाली में एक किशोर नदी में नहाने के दौरान काल के मुंह में समा गया| एक माह में तीन घटनाएं और 7 के मारे जाने की घटना से साफ हो गया कि अभिभावकों द्वारा भी इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है और किशोर भी बेपरवाह है| पूर्व की घटनाओं से वह कुछ सीखते नहीं है| किशोरों को जानकारी और उचित मार्गदर्शन के अभाव में किसी अनहोनी घटना से अनजान होकर स्टैंड भी कर रहे हैं| पहला फर्ज माता-पिता का बनता है उनको अपने बच्चों को समझाना होगा और उनका उचित मार्गदर्शन करना होगा| तभी इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सकता है और किशोरों को भी इस तरह की लापरवाही से बचना होगा|