
पूरे विश्व को धीरे-धीरे करके कोरोना जैसी महामारी से निजात मिल ही रहा था कि अचानक से चीन में फिर एक बार कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। चीन में कोरोना थमता नजर नहीं आ रहा है बल्कि यह वायरस और भी अधिक तेजी से अपने पैर पसार रहा है। बता दें कि चीन की राजधानी बीजिंग में कोविड मामलों में अधिक बढ़ोतरी हुई है और शवदाह गृह पर भी अंतिम संस्कार के लिए महामारी जैसी स्थिति पैदा हो गई है। कोरोना महामारी ने चीन के शवदाह गृह में काम करने वाले कर्मचारियों को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। यहां तक की अंतिम संस्कार के लिए एक शव को 3 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है और चीन ने अपनी अरबों की आबादी से कहा है कि जब तक सेहत बेहद ही खराब नहीं होती वह घर में रहकर खुद की देखभाल करें। 7 दिसंबर को चीन चीन में कोविड नीतियों में कुछ बदलाव किए गए थे जिसके बाद बीजिंग से अभी तक किसी प्रकार की मौत की सूचना नहीं आई है हालांकि चीन के हालात बेहद खराब है और दिन- प्रतिदिन कोरोना अपने पैर पसार रहा है।

