आयुष्मान भारत एप -: अब घर बैठे बना सकेंगे आयुष्मान कार्ड, पढे पूरी खबर

उत्तराखंड के जिन लोगों ने अभी तक मुफ्त इलाज की सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है, अब वह मोबाइल पर आयुष्मान कार्ड एप डाउनलोड कर इस कार्ड को बना सकते हैं|


राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने इस ऐप को तैयार किया है| साथ ही अब जन सुविधा केंद्रों में भी आयुष्मान कार्ड बनाने में कोई दिक्कत नहीं होगी|
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से पोर्टल पर आ रही लॉगिन समस्याओं को दूर कर लिया गया है|


बता दें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनसुख मंडाविया से मुलाकात कर प्रदेश में चल रहे आयुष्मान भव अभियान की जानकारी दी| साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतों से भी अवगत कराया| इस पर केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए| इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने एनएचए के अधिकारियों के साथ बैठक की|


बता दे शिक्षण संस्थानों को 5 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं के आयुष्मान कार्ड व अआभा आईडी बनाने के निर्देश दिए गए हैं| 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों में आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाने का अभियान चलाया जाएगा| प्रत्येक जनपद को 10 हजार आभा आईडी व 5 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है|
बता दे, आयुष्मण भव अभियान के लिए जिलाधिकारी को नोएडा अधिकारी बनाया गया है|