चारधाम की शीतकालीन यात्रा शुरू करेंगे अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, बड़कोट में भव्य स्वागत

आज से चारधाम की शीतकालीन यात्रा शुरू हो गई है| ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती उत्तराखंड के चारधामों की शीतकालीन तीर्थ यात्रा की शुरुआत करेंगे| इस दौरान बड़कोट नगर क्षेत्र में उनका अभिनंदन व भव्य स्वागत किया जाएगा|


ज्योतिर्मठ के मिड़िया प्रभारी डॉ. बृजेश सती के मुताबिक, जगतगुरु शंकराचार्य की चारधाम की यात्रा 27 दिसंबर से शुरू होगी| इस दौरान मां यमुना की शीतकालीन पूजा स्थल खरसाली पहुंचेंगे| इसके साथ ही सांयकाल में पूजा और आरती में शामिल होंगे| उन्होंने कहा कि शंकराचार्य द्वारा 2500 वर्ष पूर्व स्थापित परंपराओं का निर्वहन करते हुए ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य शीतकालीन पूजा स्थलों की तीर्थयात्रा कर रहे हैं| यात्रा का समापन 3 जनवरी 2024 को हरिद्वार में होगा|


बता दें, आदिगुरु शंकराचार्य परंपरा के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब ज्योतिर्मठ के आचार्य चारधामों के पूजास्थलों की तीर्थयात्रा कर रहे हैं| सीएम धामी ने शंकराचार्य की यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि उनकी तीर्थ यात्रा से चारधामों में शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा मिलेगा|