उपलब्धि। केवल 1 महीने में भारत में 15 से 18 आयु वर्ग के 2 करोड़ किशोरों का पूरा हुआ टीकाकरण

कोरोना पर वार के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है इस बात की झलक किशोरों में हो रहे तेजी से वैक्सीनेशन के आधार पर लगाया जा सकता है। भारत में 15 से 18 आयु वर्ग की किशोरों का टीकाकरण पिछले महीने ही शुरू हुआ था और अब तक इस आयु वर्ग के 2 करोड़ से अधिक किशोरों को वैक्सीन लग चुकी है। इस बात की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है, कि देश के दो करोड़ युवाओं को वैक्सीनेशन दे दिया गया है।पिछले महीने ही वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए थे और इस महीने तक दो करोड़ का लक्ष्य भी पूरा हो गया है। किशोरों की वैक्सीनेशन के लिए अभी भी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जा रही हैं। और भारत के इस कदम से कोरोना महामारी जैसे संक्रमण से लड़ने के लिए किशोरों को एक सुरक्षा कवच भी मिल गया है।