विधानसभा चुनाव 2023 -: पांच राज्यों के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान

आज सोमवार दोपहर 12:00 निर्वाचन आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की तिथि का ऐलान कर दिया है| मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, और मिजोरम विधानसभा चुनाव की तारीखों के बारे में बताया| सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे|


मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक, मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 7 नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को और मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग होगी| इन सभी के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे|


उन्होंने कहा, कुल 16.14 करोड़ मतदाता इन चुनावों में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे| इनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता, 7.8 करोड़ महिला मतदाता शामिल होंगे| इस बार 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे| उनकी उम्र 18 से 19 के बीच है| 15.39 लाख वोटर ऐसे हैं जो 18 साल पूरे करने जा रहे हैं और जिनकी एडवांस एप्लीकेशन प्राप्त हो चुकी है| पांचों राज्यों में कुल 679 विधानसभा सीटें हैं| मध्य प्रदेश में इस वक्त बीजेपी की सरकार है| वही छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस शासन में है| तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव वाली भारत राष्ट्र समिति यानी बीएसएफ की सरकार है| मिजोरम में जोरमथंगा की मिजो नेशनल फ्रेंड सत्ताधारी पार्टी है|
बता दें, इससे पूर्व 2018 में पांचो राज्यों के विधानसभा चुनाव की तिथियां का ऐलान 6 अक्टूबर को हुआ था| छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराए गए और मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में एक चरण में वोटिंग हुई| पांचो राज्यों के चुनाव नतीजे एक साथ 11 दिसंबर को आए थे|