
चुनाव के लिए अब कुछ ही वक्त बचा हुआ है| सभी पार्टियां चुनाव प्रचार के लिए जोरों पर लगी है| इसी बीच 10 फरवरी को उत्तराखंड में सियासी घमासान होगा| एक तरफ जहां चुनाव प्रचार को धार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आएंगे| वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी तीसरी बार उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचेंगे| प्रियंका गांधी भी 12 फरवरी को उत्तराखंड में चुनावी रैली करेंगी|
10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्मोड़ा आ सकते हैं| जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी भी शुरू कर दी है| कल भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में एक बैठक की थी| भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि जिले में चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय किए गए हैं| 10 फरवरी को अल्मोड़ा की सिमकानी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को संबोधित करेंगे| पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है| बैठक में प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, केदार जोशी, गोविंद पिल्खवाल, ललित लटवाल, वीरेंद्र प्रधान, विनोद रावत, कृष्णा रावत, दर्शन रावत आदि थे|
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 फरवरी को तीसरी बार उत्तराखंड में को दौरा करेंगे| पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को उत्तराखंड पहुंचेगी|
जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 10 फरवरी को श्रीनगर और अल्मोड़ा में रैली को संबोधित करेंगे| महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि दोनों नेताओं का कार्यक्रम लगभग तय है| लेकिन अभी एआईसीसी से कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है| उन्होंने बताया कि राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा भी तमाम दूसरे नेता उत्तराखंड में प्रचार के लिए आ रहे हैं|
