नियुक्ति -: देश के नए सेना प्रमुख को सरकार ने दी हरी झंडी, लेफ्टिनेंट पांडे होंगे देश के 29वें सेना प्रमुख

नई दिल्ली| केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है| रक्षा मंत्रालय ने कहा की ‘सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को अगले सेना अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है| आगामी 30 अप्रैल को लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को भारतीय सेना की कमान सौंपी जाएगी| मनोज पांडे देश के पहले इंजीनियर होंगे| जिन्हें सेना प्रमुख की कमान सौंपी जाएगी| वर्तमान सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे इस माह के आखिरी में सेवानिवृत्त हो जाएंगे| मनोज मुकुंद नरवाणे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ही सेना के सबसे वरिष्ठ अधिकारी है| जनरल नरवणे को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ पद की प्रतिस्पर्धा में सबसे आगे माना जाता रहा है|