अल्मोड़ा नगर में एक और सिटी बस -: लिंक रोड, बेस अस्पताल, करबला, माल रोड तक आने-जाने वालों के लिए सुविधा

अल्मोड़ा नगर के लिंक रोड से भी अब लोगों को सिटी बस की सुविधा मिलेगी| बीते दिवस चौहानपाटा से दूसरी सिटी बस का संचालन किया गया| जिससे लिंक रोड, बेस अस्पताल, करबला, माल रोड तक आने-जाने वाले लोगों को सुविधा होगी|


दरअसल अल्मोड़ा में लंबे समय के इंतजार के बाद बीते वर्ष राज्य स्थापना दिवस पर नगर में सिटी बस सेवा शुरू की गई थी| 16 सीटर सिटी बस का संचालन रोजाना करबला से नवीन कलेक्ट्रेट तक होता था, लेकिन पूरी आबादी को इसका लाभ नहीं मिल रहा था| जिस कारण लोग अन्य सिटी बस चलाने की भी मांग कर रहे थे| नगर पालिका की ओर से बीते शुक्रवार को दूसरी सिटी बस का संचालन किया गया| सुबह 11 बजे गांधी पार्क के पास चौहानपाटा से दूसरी सिटी बस संचालित की गई| यह बस लिंक रोड से बेस अस्पताल होते हुए करबला, माल रोड तक संचालित होगी|
बता दें इससे पूर्व एक सिटी बस संचालित हो रही है| अब लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए एक और सिटी बस का संचालन किया गया है| जिससे अल्मोड़ा नगर की पूरी आबादी को इसका लाभ मिल सके|