उत्तराखंड के नाम एक और उपलब्धि -: बनाया विश्व का सबसे छोटा गिटार, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

हल्द्वानी| उत्तराखंड के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है| अनोखी चीजें बनाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के पैथोलॉजी विभाग में कार्यरत प्रकाश चंद्र उपाध्याय ने अब दुनिया का सबसे छोटा गिटार बनाया है| उनके गिटार को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है|


सिर्फ 3 सेंटीमीटर लंबा गिटार बनाकर व्यक्तिगत श्रेणी में विश्व रिकॉर्ड बनाया है| गिटार को चंदन की लकड़ी, तांबे, एलुमिनियम के तार व पिन से बनाया गया है| गिटार की आवाज को माइक के माध्यम से अच्छे से सुना जा सकता है| जिसको मात्र 4 घंटा 30 मिनट में 29 अप्रैल 2020 को बनाया है| इसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड 2021-22 में दर्ज किया गया है|
प्रकाश उपाध्याय विश्व का सबसे छोटा हस्तनिर्मित चरखा भी बना चुके है| जिसकी साइज 564 मिलीमीटर थी| जिसे लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 2017 में दर्ज किया गया था| इसके बाद उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड और छोटा चरखा बना कर तोड़ दिया| जिसकी साइज 4.503.503.50 मिलीमीटर है| जिसे लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2019 में दर्ज किया गया| बताते चले कि कोविड-19 काल के दौरान 80 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता प्रदर्शनी और कार्यशालाओं में देश के विभिन्न प्रदेशों में प्रतिभाग करने वाले प्रकाश उपाध्याय अपनी पेंटिंग में उत्तराखंड की महिलाओं के संघर्ष पलायन और सामाजिक सरोकार को चित्रित कर चुके हैं|