उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में लिंगानुपात की सालाना रिपोर्ट जारी, अल्मोड़ा , दून बेटियां बचाने में सबसे आगे

स्वास्थ्य विभाग ने उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में लिंगानुपात की सालाना रिपोर्ट जारी कर दी है| जिसके मुताबिक इस बार उत्तराखंड में बालिका लिंगानुपात में 14% कमी दर्ज की गई है| बेटियां बचाने में अल्मोड़ा, देहरादून जिला संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर जबकि चमोली दूसरे और उधम सिंह नगर जिले को तीसरा स्थान मिला है|


पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी 13 जिलों में लिंगानुपात की सालाना रिपोर्ट जारी की है| राज्य में लिंगानुपात 1000 बालकों पर 926 आया है, जबकि पिछले वर्ष यह 940 था|
अल्मोड़ा और देहरादून जिले में संयुक्त रूप से लिंगानुपात 948 रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है| जबकि चमोली जिले का लिंगानुपात 945 और उधम सिंह नगर का 941 रहा|
स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ तारा आर्य के अनुसार, समाज में अब लिंगानुपात में पहले की अपेक्षा सुधार हो रहा है| इस साल की रिपोर्ट में भी लिंगानुपात में बहुत अधिक अंतर नहीं है| अब लोग बेटा-बेटी में अधिक भेद-भाव नहीं करते हैं| धीरे-धीरे लोगों की सोच बदल रही है|