ऐलान -: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर इस दिन से निकालेंगे न्याय यात्रा, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून| राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने पुरानी पेंशन बहाली मांग को लेकर पुरानी पेंशन यात्रा निकाले जाने का ऐलान किया है| यह यात्रा 2 अक्टूबर को कश्मीर श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक से शुरू होगी, जो कई राज्यों से होते हुए कन्याकुमारी तक पहुंचेगी|


राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली न्याय यात्रा में देश के 75 लाख एनपीएस कर्मचारी अलग-अलग स्थानों पर शामिल होंगे| यह यात्रा एक मील का पत्थर साबित होगी| कर्मचारियों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक पहुंचाया जाएगा| उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के प्रयास से ही राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड सरकार ने अपने-अपने राज्य में पुरानी पेंशन बहाली का ऐतिहासिक निर्णय लिया है| सभी राज्यों में पुरानी पेंशन लागू कराने को लेकर इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है| यात्रा कश्मीर से शुरू होकर पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, हरिद्वार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु होते हुए केरल पहुंचेगी| यहां कन्याकुमारी में समापन होगा|