अंकिता हत्याकांड -: अंकिता को जबरदस्ती गले लगाने वाला भी बना पुलिस का गवाह

देहरादून| अंकिता ने अपने दोस्त पुलकित को बताया था कि एक ग्राहक था…उसने मुझे हक किया और उसने दारु पी रखी थी….मैंने कुछ नहीं बोला…| पुष्प ने रिप्लाई दिया कि उसका नंबर निकलवाओ….. अंकिता और पुष्प के इस चैट में जिस ग्राहक का जिक्र है उसे भी एसआईटी ने ढूंढ निकाला था| वह भी मुख्य गवाहों में शामिल था|


मिली जानकारी के अनुसार एसआईटी की चार्जशीट में इस मेहमान के बयान 3 पन्नों में दर्ज है| जिसमें उसने रिजॉर्ट में होने वाले काले कारनामों को भी उजागर किया है|
एसआईटी इस मामले की जांच के दौरान रिजॉर्ट में ठहर चुके तकरीबन 50 लोगों से पूछताछ कर चुकी है| अंकिता ने अपने दोस्त पुष्प को बताया था कि रिजॉर्ट में 1 सप्ताह पहले एक मेहमान ने उसे गले लगाया था| ऐसा उसने पुलकित के इशारो पर किया था| जिसके बाद एसआईटी तफ्तीश करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक शहर में रहने वाले इस मेहमान तक पहुंच गई|
मेहमान ने एसआईटी को बताया कि पुलकित यहां पर स्पेशल सर्विस के लिए 10 से 20 हजार रूपये अतिरिक्त लेता था| यहां पर हुक्का, शराब और अन्य नशा भी परोसा जाता था| इस मेहमान से भी इतने ही रुपए लिए गए और एक लड़की से संबंध बनाने की बात कही गई थी| पुलकित ने अंकिता के बारे में उसे बताया था| इसी कारण उसने अंकिता को गले लगाया था| वह पहले भी कई बार इस रिजॉर्ट में ठहर चुका था|