अंकिता हत्याकांड -: नार्को टेस्ट के लिए पुलिस ने मंजूर की पुलकित की शर्त

देहरादून| पुलिस ने नार्को टेस्ट के लिए पुलकित की शर्तें मंजूर कर ली है, लेकिन पुलकित जिन प्रश्नों के उत्तर देना चाहता है उनसे अलग भी पुलिस सवाल करेगी|


इसमें वीआईपी और मोबाइल की जानकारी भी मांगी जाएगी|
मामले में अब 10 जनवरी को अदालत में सुनवाई होगी| इस दिन चार्टशीट को सत्र न्यायालय में भेजने का निर्णय लिया जाएगा| इससे पूर्व 5 जनवरी को पुलकित ने नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट हेतु सशर्तं सहमति दी थी| उसने टेस्ट के दौरान वीडियोग्राफी और पारदर्शिता बनाए रखने की शर्त रखी थी| साथ ही उसने अपनी तरफ से कुछ सवालों को भी शामिल किया था| आरोपी पुलकित चाहता है कि उससे घटनाक्रम की जानकारी नार्को या पॉलीग्राफ टेस्ट में ली जाए|
मामले पर पुलिस अधिकारियों का यह कहना है कि पुलकित की शर्तें उन्हें मंजूर है| पुलकित जिन सवालों का जवाब देना चाहता है वह सवाल तो पूछे ही जाएंगे लेकिन इसके अलावा भी अन्य सवाल पूछे जाएंगे| इसके लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है|
मिली जानकारी के अनुसार यह सवाल वीआईपी और पुलकित व अंकिता के मोबाइल के संबंध में हो सकते हैं|