अंकिता हत्याकांड:- जांच के लिए सीबीआई की टीम पहुंची उत्तराखंड…. अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

उत्तराखंड राज्य में अंकिता हत्याकांड का केस एक बार फिर से चर्चा में है इस मामले में वीआईपी का नाम सामने लाने के लिए लोगों ने काफी प्रदर्शन भी किया और सरकार के खिलाफ भी काफी नारेबाजी की ऐसे में अब इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है और सीबीआई जांच के लिए उत्तराखंड पहुंची तथा अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया गया। पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के वायरल वीडियो से यह विवाद सामने आया और इस मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति मुख्यमंत्री द्वारा कर दी गई जिसके बाद सीबीआई की टीम जांच के लिए उत्तराखंड पहुंची और अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज कर लिया है इस मामले में आगे की जांच सीबीआई द्वारा की जाएगी।

Leave a Reply