अंकिता हत्याकांड -: अंकिता भंडारी की मां आईसीयू में भर्ती, नहीं भूल पा रही लड़की के साथ हुई वारदात

श्रीनगर| अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी अपनी बेटी के जाने के गम से नहीं उबर पा रही है| सोचते-सोचते उनकी तबीयत बिगड़ गई है| इस पर स्वजन उन्हें लेकर बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचे|


चिकित्सा निरीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने तुरंत अंकिता की मां की रक्त से संबंधित सभी जांचों के साथ ही अन्य जांच भी कराई| सिर दर्द और चक्कर आने की शिकायत पर डॉ बिष्ट ने उनका सिटी स्कैन भी कराया|
डॉक्टर का कहना है कि सभी जांच रिपोर्ट सामान्य पाई गई| उनका ब्लड प्रेशर फ्लकचुएड पाया गया| मानसिक तनाव के कारण बीपी फ्लकचुएड की समस्या होनी प्रतीत हुई है, इस कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है|