
उत्तराखंड में भेड़, बकरी, मछली पालन और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए विदेशी रणनीति पर काम किया जाएगा| इसके लिए पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा 19 दिसंबर से 4 जनवरी 2023 तक ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, न्यूजीलैंड का दौरा कर संभावनाओं को तलाशेंगे|
बताते चलें कि प्रदेश में स्वरोजगार के लिए सरकार भेड़, बकरी, मछली पालन पर फोकस कर रही है| जिसके तहत अब ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और न्यूजीलैंड की भेड़, बकरी, मछली पालन में सर्वश्रेष्ठ गतिविधियों का अध्ययन किया जाएगा| इसी कार्य के लिए पशुपालन मंत्री आज से 3 देशों के दौरे पर रहेंगे|
राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के माध्यम से प्रदेश में हिमालयन बकरे का मीट, बकरी दूध और हिमालयन ट्राउट मछली की मार्केटिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है|
पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा अध्ययन भ्रमण के दौरान ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और न्यूजीलैंड में फिश फॉर्म, मेरिनो भेड़ फार्म, बकरी दूध फार्म भी जाएंगे| इसके अलावा 3 देशों के प्रगतिशील किसानों उद्यमियों और व्यापारियों के साथ मार्केटिंग संभावनाओं पर चर्चा करेंगे|
