एक शाम रामजी के नाम -: आज सीएम आवास पर स्वाति मिश्रा की भजन संध्या

देहरादून| आज मुख्यमंत्री आवास राम भक्ति और राम भजनों से गुंजायमान होगा| राम आएंगे गीत के लिए मशहूर स्वाति मिश्रा की सीएम आवास में भजन संध्या होगी|


आपको बता दे, भाजपा ने भी प्रदेश के हजारों मंदिर मठों में 22 जनवरी को पूजा पाठ की विशेष व्यवस्था की है| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से लेकर सरकार के सभी मंत्री, पार्टी के सांसद, विधायक, पदाधिकारी व आम कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करेंगे|
आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर स्वाति मिश्रा की भजन संध्या रखी गई है| स्वाति ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने उत्तराखंड आने की सूचना दी| वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि 19 जनवरी यानी शुक्रवार को उत्तराखंड आ रही है और मुख्यमंत्री आवास पर उनकी एक भजन संध्या होगी|


वहीं भाजपा 22 जनवरी की तैयारी में जुटी है| प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों में पार्टी की ओर से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई है| सभी मंदिरों के परिसर में एलईडी लगाए जाएंगे| वह स्वयं जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में रहेंगे| मुख्यमंत्री देहरादून के किसी मंदिर में जाएंगे| इसी तरह सभी सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी अपने क्षेत्र के मंदिरों में रहेंगे|