अपने ही साथियों का दुश्मन बना सेना का जवान….. फायरिंग कर ली साथियों की जान

जम्मू कश्मीर। वैसे तो सरहद पर हर एक फौजी अपने देश और साथियों की रक्षा करने के लिए जाता है मगर कभी-कभी एक रक्षक कब भक्षक बन जाए पता भी नहीं चलता ऐसे ही एक बड़ी खबर जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले से सामने आ रही है जहां पर भारतीय सेना के एक जवान ने अपने ही साथियों पर फायरिंग कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। इस फायरिंग के दौरान 2 जवानों की मौत हो गई और 2 जवान घायल है। सेना के जवान ने शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे अपने साथियों पर फायरिंग की जिसके बाद खुद को भी गोली मार ली इस घटना के बाद घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है हालांकि अभी तक मामला साफ नहीं हो पाया है कि आखिर जवान ने अपने ही साथियों को क्यों गोली मार दी।