
बिहार| अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद देश के 1 दर्जन से अधिक राज्यों में हिंसक प्रदर्शन जारी है| इसी बीच बिहार भाजपा के 10 नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है| इसमें कई विधायक और सांसद भी है| इन सभी को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया गया है| इसमें डिप्टी सीएम सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, दरभंगा से विधायक संजय सरावगी और दीघा से विधायक संजीव चौरसिया शामिल है| इसके साथ ही एमएलसी अशोक अग्रवाल, दिलीप जायसवाल और सांसद गोपाल ठाकुर को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है|
राज्य में भाजपा नेताओं की सुरक्षा एऐसे वक्त पर बढ़ाई गई है, जब यहां केंद्र की अग्निपथ योजना का विरोध चल रहा है| इससे पहले योजना को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में मचे बवाल के बीच बेतिया में डिप्टी सीएम रेणु देवी के घर पर हमला हुआ था| बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर भी उपद्रवियों ने धावा बोला था|
जानकारी के अनुसार हमले के वक्त डिप्टी सीएम के आवाज में परिवार के कई सदस्य फंसे हुए थे| डिप्टी सीएम ने खुद फोन कर मीडिया को इसकी जानकारी दी| डिप्टी सीएम ने कहा कि वह फिलहाल पटना में है| लेकिन, उनके परिवार के कई सदस्य बेतिया में है और उनके आवास पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया है|
