देश में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच कांग्रेस महिला नेता ने पुलिसकर्मी पर थूका, मामला दर्ज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही पूछताछ और अग्निपथ योजना के कारण कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है| लेकिन ऐसा मामला भी सामने आया है जहां एक महिला ने पुलिसकर्मी पर झूक दिया| यह मामला 24 अकबर रोड का है| जहां कांग्रेसी नेता ने पुलिसकर्मी पर झूक दिया| दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है|
दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने नेताओं समेत 197 कांग्रेसी नेताओं को भी हिरासत में ले लिया है| जानकारी के मुताबिक ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव की तरफ से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति 20 जून को मांगी गई थी| इस सत्याग्रह में 1000 कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता भी शामिल हो सकते थे| मगर यह लोग जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करने की बजाय 24 अकबर रोड पर एकत्रित होने लगे| यह धारा 144 का उल्लंघन था| इस मामले में 197 कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया| इसमें 18 सांसद भी शामिल थे| इस बाबत मामला दर्ज किया गया है| इसी दौरान ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया| आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मी पर थूक दिया| इस बाबत भी तुगलक रोड थाने में मामला दर्ज किया गया| मामले की जांच की जा रही है| थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|