
बीते शुक्रवार को अमरनाथ गुफा के पास आए सैलाब में लापता लोगों की तलाश जारी है| इसी बीच अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई है| जम्मू बेस कैंप से पवित्र गुफा के दर्शनों के लिए नए जत्था रवाना हो गया है| पहलगाम रूट पर नुनवान आधार शिविर से अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को पवित्र गुफा के लिए रवाना किया गया है| अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अनुसार, यात्रा को आज यानी सोमवार से एक ही रूट पर शुरू किया जा रहा है, लेकिन हेलीकॉप्टर सेवा नुनवान और बालटाल दोनों रूप से उपलब्ध रहेगी| वहीं जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर में भी 11 जुलाई तक पंजीकृत यात्रियों को पहुंचने के लिए कहा है| जम्मू की उपायुक्त अवंती लवासा के अनुसार, यात्रा शुरू की जा रही है सभी पंजीकृत यात्रियों को यात्री निवास पहुंचने के लिए कहा गया है|
