![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
देहरादून| बीते 4 सालों से नौकरियों का सौदागर संजीव चतुर्वेदी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में रहकर भर्तियों में खेल करता आ रहा है|
एसटीएफ की जांच में लेखपाल/पटवारी भर्ती के अलावा तीन अन्य भर्तियों के पेपर लीक कर बेचने की भी पुष्टि हुई है| जिसमें जेई, एई और प्रवक्ता भर्तियां शामिल है|
इसके पेपर के लिए संजीव ने 30 से 50 लाख रुपए प्रति अभ्यर्थी लिए हैं| जल्द इन भर्तियों में हुए खेल का भी एसटीएफ खुलासा कर सकती है| गिरफ्तारी में आते ही संजीव ने अपने सारे काले कारनामे उगल दिए|
बताते चलें कि उसने सिर्फ वही पेपर लीक नहीं कराया था बल्कि यह काम तो वह बीते 4 साल से करता आ रहा है| जितना उसे याद था उसमें तीन भर्तियों के नाम दिए| इसमें अवर अभियंता (जेई), सहायक अभियंता (एई) और प्रवक्ता भर्ती शामिल है| यह भर्तियां आयोग ने वर्ष 2021 में कराई थी| जिसके रिजल्ट आ चुके हैं|
शुरुआती जांच में पता चला कि इसमें एई के पेपर के लिए 50 लाख रुपए प्रति अभ्यर्थी लिए जबकि जेई और प्रवक्ता के लिए प्रति अभ्यर्थी 30 से 35 लाख रुपए लिए| एसटीएफ ने अभ्यर्थियों की संख्या की भी तस्दीक कर ली है| जेई भर्ती में 3 अभ्यर्थियों ने पेपर खरीद कर परीक्षा दी थी| जबकि एई के लिए 5 अभ्यर्थियों ने पेपर खरीदा था| प्रवक्ता पद के लिए अब तक एसटीएफ 3 अभ्यर्थियों के नामों की पुष्टि कर चुकी है|
मिल रही जानकारी के अनुसार, इनकी संख्या और भी हो सकती है| यदि संख्या ज्यादा हुई तो एसटीएफ इन भर्तियों को रद्द करने के लिए भी पत्र भेज सकती है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)