11 वें दीक्षांत समारोह में अल्मोड़े की बेटी ने जीता स्वर्ण पदक….. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया सम्मानित

अल्मोड़ा नगर की निवासी ज्योति भट्ट ने भातखंडे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविद्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश के 11 वें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक जीता। ज्योति भट्ट भरतनाट्यम नृत्य विभाग में अपनी कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के कारण अव्वल रही जिस कारण उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। अल्मोड़े की बेटी ज्योति भट्ट को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया। इसके अलावा भी ज्योति को कई अन्य पदकों से सम्मानित किया गया है। जैसे वसंती सुब्रमण्यम स्वर्ण पदक, मुतुकुमारन पिल्लै स्वर्ण पदक, एमपी भारतनाट्यम एवं पंडित भातखंडे कांस्य पदक आदि।

ज्योति ने अपने हाई स्कूल तक की शिक्षा अल्मोड़े के ऐडम्स इंटर कॉलेज से तथा 12वीं तक की शिक्षा राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से पूरी की है। तथा उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई सोबान सिंह जीना विश्वविद्यालय तथा शास्त्रीय नृत्य की शिक्षा उन्होंने अल्मोड़ा भातखंड से ली जिसके बाद इन्होंने लखनऊ जाकर लखनऊ भातखंडे में प्रवेश लिया। ज्योति के पिता का नाम हरीश चंद्र भट्ट है जो कि अल्मोड़ा माल रोड में एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। तथा उनकी माता ग्रहणी हैं। ज्योति अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता गुरु ईश्वर को देती हैं।