
अल्मोड़ा| जिले में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत की खबर सामने आई है| सूचना पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है| आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा|
मिल रही जानकारी के मुताबिक , पपरसली निवासी 29 वर्षिय लोकेश बिष्ट पुत्र स्व. राजेंद्र सिंह रविवार को अपने घर में बसुध मिला| परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया| सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवा दिया|
पुलिस के अनुसार मृतक पोखरखाली में दुकान चलाता है|
सीओ विमल प्रसाद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है|
