अल्मोड़ा -: पटवारी परीक्षा लीक मामले में युवा कांग्रेस ने किया पुतला दहन

अल्मोड़ा| आज दिनांक 13 जनवरी 2023 को युवा कांग्रेस अल्मोड़ा के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में लोक सेवा आयोग की पटवारी परीक्षा लीक के विरोध में पुतला दहन किया।


राज्य सरकार के द्वारा लगातार पेपर पर पेपर लीक होने के बाद अब युवा हताश है, आशा की अंतिम किरण भी खतम होती जा रही है ।
हजारों युवाओं की रोजगार उपलब्ध कराने के बजाए यह सरकार सिर्फ राजनीति और ठेकेरारी करने में सक्षम है।
इसके विरोध में आज युवा कांग्रेस ने पुतला दहन किया|
जिसमे युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, जिलाध्यक्ष अशुराज, प्रदेश महासचिव मोहन देवाली ,दीपक कुमार ,धीरेंद्र सिंह गैलाकोटो, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज , व्यापार मंडल महासचिव मयंक बिष्ट, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद, सूरज कुमार, प्रदीप बिष्ट ,बाल विक्रम सिंह रावत, दिनेश नेगी, अशोक सिंह, ,अमर सिंह बिष्ट, रोहित रौतेला,गौरव वर्मा, अमित बिष्ट,विक्रम सिंह बिष्ट,संजीव सिंह कर्मियाल, एवम युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।