Almora -: नाबालिक को भगाकर ले जाने वाले युवक को किया गिरफ्तार, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा| जिले की हवालबाग ब्लॉक में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है| जहां युवक पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप है| पुलिस ने आरोपी को हरियाणा की हिसार से गिरफ्तार किया|
जानकारी के अनुसार, हवालबाग ब्लॉक के एक गांव में कुछ दिन पहले एक नाबालिग घर से अचानक गायब हो गई थी| परिजनों ने गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी| सर्विलांस से मिली लोकेशन के आधार पर पुलिस ने नाबालिग को हरियाणा की हिसार से सोनू उम्र 23 पुत्र महेंद्र सिंह के कब्जे से बरामद कर लिया| आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है|