अल्मोड़ा:- निदेशक से मारपीट के मामले में कर्मियों ने काम छोड़ किया प्रदर्शन

अल्मोड़ा। जिले में कर्मचारियों ने काम छोड़ धरना प्रदर्शन किया प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल से मारपीट के विरोध में विभागीय कर्मचारी और शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले काम छोड़ कर चले गए और प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए और उनकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो। कर्मचारी और शिक्षकों के काम छोड़ने के चलते दफ्तरों में भी पूरी तरह से काम ठप रहा। कर्मचारी और शिक्षकों ने जिला मुख्यालय में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग करी। धरना स्थल पर वक्ताओं का कहना था कि हमला सिर्फ शिक्षा निदेशक पर नहीं बल्कि पूरे सरकारी सिस्टम पर किया गया है ऐसे में हमलावरों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

Leave a Reply