अल्मोड़ा:- पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के जागेश्वर धाम पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत….. ‘ एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की हुई शुरुआत

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत द्वारा जागेश्वर धाम पहुंचने पर जागेश्वर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

उन्होंने भगवान् जागनाथ जी के धाम में पूजा अर्चना करने की पश्चात “एक पेड़ मां के नाम”अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि हर किसी कार्यकर्ता को इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा लगाए गए पौधों का रखरखाव भी हो इसकी चिंता हर किसी को करने की आवश्यकता है। जिस प्रकार हमारे पहाड़ी राज्य में भूस्खलन अत्यधिक गर्मी तथा आपदाएं आ रही हैं उसका एक बहुत बड़ा कारण पेड़ पौधे का ना होना भी है। इसके साथ ही उन्होंने भैसियाछाना मंडल के बाडे़छीना में तथा अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल के फालसीमा में पौधा रोपण कर सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।साथ में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, हल्द्वानी मेयर जोगिन्दर सिहं रौतेला,भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,जिलामंत्री संजय डालाकोटी,राजेन्द्र बिष्ट,महिपाल बिष्ट,मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद,मंडल अध्यक्ष भैसियाछाना मंगल रावत,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल,पूनम पालीवाल,महामंत्री कमल आधिकारी,हरीश भटृ, जगत भटृ,सुरेश लोहनी,कन्हैया बिष्ट,शुभम चौहान,शंकर कुमैया,दीपेन्दर राणा, किशन सिहं,राजेन्द्र सिहं (आचार्य) ग्राम पंचायत फालसीमा की सैकड़ों महिलाएं व कार्यकर्ता उपस्थित थे।