अल्मोड़ा:- सावन महीने के लिए महिला कल्याण संस्था ने की बैठक….. जानिए मेले के कार्यक्रम एवं समय

महिला कल्याण संस्था द्वारा कल दिनांक- 27 जुलाई को दिन में 1:00 बजे से होने वाले सावन मेले के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए आज पुनः एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने बताया कि सावन मेले का मुख्य उद्देश्य हमारी कुमाऊंनी संस्कृति को आज की पीढ़ी से रूबरू कराना है | व महिलाओं को पेड़ वितरित कर पर्यावरण के प्रति सजग करना है | सावन मेले में संस्था द्वारा नंदा देवी मंदिर परिसर में निम्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है |
नंबर 1- कुमाऊनी दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता
नंबर 2- मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता
नंबर 3- ऐपण प्रतियोगिता
नंबर 4- सेली बनाओ सजाओ प्रतियोगिता नंबर 5 -कुमाऊनी व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता
प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त इस मेले में महिलाओं द्वारा स्टाल भी लगाए जाएंगे जिसमें खाने व खेलने के अलावा महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों के स्टाल भी शामिल होंगें | तो आइए हम सभी मिलकर कल होने वाले इस सावन मेले में सम्मिलित हो इस मेले का आनंद उठाएं, सभी प्रतियोगिताएं दिन में 1:00 बजे से प्रारंभ हो जाएंगी लेकिन दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता दिन के 3:00 बजे से प्रारंभ की जाएगी दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागी इस बात का ध्यान रखेंगे कि कोई भी प्रतिभागी ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर नहीं आएंगे इसके अतिरिक्त केवल दो प्रतियोगिताएं ऐपण व मेहंदी प्रतियोगिता जिसमें महिलाओं व बालिकाओं के साथ-साथ बालक वर्ग भी प्रतिभाग कर सकते हैं | आज की इस बैठक में संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे |