अल्मोड़ा:- महिलाएं ऐपण कला में निपुण बनकर कमाएंगी आमदनी

अल्मोड़ा। जिले में ऐपण कला में निपुण होकर महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी। कुमाऊनी लोक कला ऐपण को संरक्षित करने के लिए जिले में महिलाओं को पारंपरिक ऐपण कला का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला उद्योग केंद्र की ओर से इसका संचालन हो रहा है और ऐपण कला का प्रशिक्षण देने का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को पारंपरिक कला से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इन महिलाओं को एनआईएफटी नई दिल्ली और आईआईटी हैदराबाद से डिजाइन में पीजी कर चुकी डिजाइनर विदुषी भारद्वाज ऐपण कला की तकनीकी कला सिखा रही है।
योजना के तहत अनुसूचित जाति की 20 महिलाओं को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन पाएंगी।