
संदिग्ध हालत में महिला के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है| मामला बागेश्वर जिले के गरुड़ के राजस्व पुलिस क्षेत्र नौगांव देवनाई से सामने आ रहा है| जहां एक महिला ने घर के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| देवनाई के कफलढूंगा गांव निवासी 38 बर्षीय मीना देवी ने अपने घर के पास एक पेड़ पर लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या की है|
सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची| शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया है|
राजस्व पुलिस के अनुसार, पुलिस आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है| मृतका के तीन बच्चे हैं|
बता दे देवनाई घाटी के ग्रामीणों ने देवनाई घाटी में अवैध शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाने की मांग की है|
