अल्मोड़ा:- नशे में चला रही थी वाहन….. महिला गिरफ्तार

अल्मोड़ा। जिले में यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए नशे में वाहन चला रही महिला चालक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे कि पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है और जो भी व्यक्ति यातायात के नियमों का उल्लंघन कर रहा है उसके खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील भी करी है तथा कहा है कि यदि यातायात के नियमों का उल्लंघन होता है तो पुलिस काफी सख्ती से कार्यवाही करेगी। इसी दौरान धौलछीना पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया और बाड़ेछीना तिराहे के पास हुंडई – 10 कार को रोका। पुलिस ने जब कार को रोका तो महिला कार चालक नशे में कार चलते हुए पाई गई जिसके बाद पुलिस ने कार को सीज करते हुए महिला चालक को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही भी की गई। पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई है कि यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं।