
भारत ज्ञान विज्ञान समिति – भिकियासैंण अल्मोड़ा के तत्वावधान में नागरिक शिक्षा केन्द्र- बासोट (भिकियासैंण) अल्मोड़ा, उत्तराखंड के विधिवत उद्घाटन के साथ रा.आ.प्रा.वि- बासोट, आर.सी.एम.पब्लिक स्कूल -बासोट, रा.उ.मा.वि.- बासोट के बाल वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान के छोटे- छोटे प्रयोगों के साथ महान भौतिक विज्ञानी प्रो. चन्द्रशेखर वेंकटरमन को उनके विज्ञान के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय योगदान के लिए याद किया गया। इस अवसर पर मंचस्थ मुख्य अतिथि श्री नन्दकिशोर उप्रेती जी द्वारा बच्चों द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बच्चों द्वारा किये गये छोटे- छोटे विज्ञान प्रयोगों की सराहना करने के साथ, बच्चों से विज्ञान को स्वंय करके सीखने को प्रेरित किया। मंचस्थ अतिथि रामदत्त उप्रेती ने आमजन के जीवन को सहज,सरल बनाने में विज्ञान की भूमिका को बच्चों के साथ अपनी बात साझा की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी.एस.गिरी जी द्वारा प्रो.वेंकटरमन जी की महत्वपूर्ण खोज रमन इफेक्ट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। विद्यालय के शिक्षक ताज दार अंसारी, ज्योति गोस्वामी जी द्वारा भी बच्चों को विज्ञान की हमारे लिए उपयोगिता पर अपनी बात रखी। बच्चों ने छोटे- छोटे विज्ञान प्रयोगों के साथ विज्ञान की प्रकृति को समझा। विज्ञान प्रयोगों में भगीरथ प्रकाश ने नीबू के रस से लिखे गुप्त संदेश को आग के ऊपर रखने पर लिखे संदेश को पढ़ना, प्रिन्स नेगी ने उतप्लावन बल, सोम्या ने गुब्बारे में सुई चुभोने पर हवा के शीध्र प्रवेश से गुब्बारा कैसे फूटता है,तनु ने हवा कैसे आग जलाने में सहायक है, रक्षिता ने रासायनिक परिवर्तन , दीपिका ने पारदर्शी, अपारदर्शी, अल्पपारदर्शी, आदि कुमार ने कार्य किसे कहते हैं,दृष्टि ने विलेक,विलायक, विलयन, जानकी ने शाक,झाड़ी,पेड़ व रा.कन्या हाईस्कूल- बासोट से जानवी डंगवाल ने कंधी पर रगड़ने से कागज के छोटे टुकुड़ों के पास ले जाने पर कागज के टुकड़े कैसे चिपक जाते हैं आदि विज्ञान के छोटे- छोटे प्रयोगों का सुंदर प्रस्तुतिकरण किया गया। इसके साथ ही आर.सी.एम.पब्लिक स्कूल- बासोट से पीयूष नेगी व मयंक बेलवाल ने प्रो. चन्द्रशेखर वेंकटरमन के विज्ञान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान पर अपनी बात रखी। सभी बच्चों ने अपने प्रयोगों का सुंदर प्रस्तुतिकरण उपलब्ध स्थानीय संसाधनों के साथ किया गया। सभी प्रतिभागी बच्चों को भारत ज्ञान विज्ञान समिति ब्लाक इकाई -भिकियासैंण(अल्मोड़ा) के द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर देवन्ती देवी,गीता देवी, जानवी डंगवाल , प्रिन्स नेगी, खुशी, सोम्या,तनु, रक्षिता, हर्षित,सचिन उप्रेती की सक्रिय उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन कार्यशाला संयोजक कृपाल सिंह शीला ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंचस्थ अतिथियों, समस्त गुरुजनों व सभी प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त किया।

