
अल्मोड़ा। जिले में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ जलापूर्ति के स्रोत भी सूख रहे हैं बता दे धौलछीना अल्मोड़ा में भैंसियाछाना विकासखंड के जमराड़ी, नौगांव और बूंगा में बीते 4 दिनों से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है ऐसे में सरकारी विद्यालयों में मिड डे मील बनाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पानी न मिलने के कारण 2000 से अधिक की आबादी काफी परेशान है और जनता में हाहाकार मचा हुआ है। दोपहर की चटक धूप में लोग दूर से पानी ढोने के लिए मजबूर है उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और बरसात न होने के कारण जल स्रोत भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीणों को पेयजल के साथ मवेशियों के लिए पानी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। अटल आदर्श जीआईसी नौगांव में पानी न आने के कारण मिड डे मील बनाना भी काफी मुश्किल हो रहा है। विद्यालय प्रबंधन की गुहार पर प्रधान धीरज नेगी ने अपने वाहन से विद्यालय में पानी उपलब्ध कराया मगर फिर भी आसपास के लोगों को पानी जुटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीनापानी, माटेला, लमगड़ा आदि क्षेत्रों में पेयजल की किल्लत बनी हुई है और जनसंस्थान प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर तथा पिकअप भेजकर अपनी वितरित कर रहा है।

