![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
अल्मोड़ा| नगर में नगर पालिका द्वारा 15 जगहों पर भूमिगत कूड़ेदान लगाए गए हैं|
अब जनता को जगह-जगह कूड़े के ढेरों से मुक्ति मिलेगी| नगर पालिका ने इसकी पहल शुरू कर दी है| पालिका ने मालरोड, धारनौला, एनटीडी टैक्सी स्टैंड समेत 15 जगहों पर भूमिगत कूड़ेदान स्थापित किए हैं|
नगरपालिका के ईओ भरत त्रिपाठी के अनुसार, दूसरे चरण में नगर के विभिन्न स्थानों पर 15 और भूमिगत कूड़ेदान स्थापित किए जाएंगे| उन्होंने कहा सांस्कृतिक नगरी की स्वच्छता, पर्यटन नगरी के रूप में पहचान दिलाने को पालिका लगातार प्रयासरत है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)