अल्मोड़ा :- कफड़खान में वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा| सिविल सोयम गणानाथ रेंज अल्मोड़ा के अंतर्गत कफड़खान परिसर में वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तत्वाधान में वन जीवों की सुरक्षा के वावत गोष्टि का आयोजन हुआ, गोष्ठि में मुख्य अतिथि सरपंच दिनेश पिलखवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान हर्ष सिंह पिलखवाल उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सुधांशु जोशी ने किया| कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन क्षेत्राधिकारी पूरन चंद्र तिवारी उपस्थित थे।


गोष्ठि में मुख्य रूप से उपस्थित वन क्षेत्राधिकारी गणानाथ रेंज पूरन चंद्र तिवारी ने वन जीवो की सुरक्षा के वावत विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि, हमे वनों एवं वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु चिंतन व मनन करना होगा कि कैसे हमारे वन्य जीव सुरक्षित हो| हम सबको अपना कर्तव्य निभाते हुए इनकी रक्षा करनी होगी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सरपंच दिनेश पिलखवाल ने वन सुरक्षा सप्ताह में प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें स्वयं वन एवं वन्य जीवों की रक्षा करनी होगी, हमे वनों को आग एवम अन्य नुकसानो से बचाने के लिए बड़- चढ़कर प्रयास करने होंगे तभी हमारे वन्य जीव सुरक्षित होंगे।
वन राजि अधिकारी सुधांशु जोशी ने कहा कि वन्य जीवों को बचाने संबंधित उपायो का हम सभी को पालन करना होगा तभी वन , वन्य जीव व मानव सुरक्षित होंगे।
कार्यक्रम में वन दरोगा, मोहन सिंह बिष्ट, हर्ष सिंह, पंकज कांडपाल, इंद्रा गोस्वामी, कुन्दन विष्ट, राजीव सिंह, मनोज पिलखवाल, सुनीता देवी, विमला देवी, राधा देवी, ममता देवी, पान सिंह, नन्दन सिह, अर्जुन सिंह, कमल शर्मा , गौरव तिवारी, गोविन्द सिंह, महेंद्र राम, मोहन राम आदि ग्रामीण
उपस्थित थे।